स्व.मोतीलाल वोरा की जंयती...
कोरबा :- स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती (20 दिसम्बर) के अवसर उन्हें याद करते राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा मोतीलाल वोरा नगर निगम में पार्षद रहे, दो बार मुख्यमंत्री बने, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे और चार बार राज्यसभा के सांसद बने, इसके अलावा 18 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे।
उन्होंने आगे बताया कि मोतीलाल वोरा में न तो अहंकार था और न ही पद की लालसा थी। उन्हें जो मिलता था उसका सच्चे मन से पालन करते थे। उनके जैसे नेता आज की राजनीति में आदर्श नेता की तरह होते हैं।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया मोतीलाल वोरा मुझे जानते पहचानते थे जब भी मुलाकात होता मुझे मेरे नाम से पुकारते थे। आज उनकी जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हॅू।