आज दिनांक 01 12 21 को पाली ताना खार विधायक मोहित राम केरकेट्टा अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत सर्व प्रथम नगर पंचायत पाली में अमित भदौरिया युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री को शादी की बधाई एवम नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश के बधाई एवम शुभकामनाएं देने उनके निवास पहुंचे।
तत पश्चात विधायक पाली ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत नुनेरा में नया धान खरीदी केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किये। तत् पश्चात विधायक मोहित राम केरकेट्टा नगर पंचायत कटघोरा में आयोजित जिला बनाओ धरना एवम रैली में शामिल हुए।उसके बाद विधायक मोहित राम केरकेट्टा ग्राम पंचायत तुमान में नया धान खरीदी केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किये ।
तत् पश्चात विधायक मोहित राम केरकेट्टा ग्राम पंचायत लैगा में भी नया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किये।इस अवसर पर पाली से नवीन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल गणराज सिंह दुलेश्वरी अंजू पांडेय अनिल गुप्ता सुरेश गुप्ता अजय सैनी आशुतोष शर्मा विक्की डनसेना । पोंडी उपरोड़ा ब्लॉग से ब्लॉक अध्यक्ष असमेर पोर्ते राजकुमार महंत जितेंद्र कंवर अमर अशोक मिश्रा लक्ष्मी अग्रवाल पसान क्षेत्र से ब्लॉक अध्यक्ष बचन साय कोर्राम जुनेद डिंगमर रोहणी मरावी तथा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण एवम कार्यकर्ता गण अधिकारी तथा कर्मचारी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।