युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत मिश्रा के नेतृत्व मे प्रगति नगर दीपका स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रस्तावित उद्यान में संविधान दिवस मनाया गया...

कोरबा/दीपका :- हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश मे संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं । 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं। आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने एवम् भारत की विविधता को एक सूत्र मे पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने पूरा किया। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों मे सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

इसी तारतमय में यूथ कांग्रेस दीपका के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज 20/11/2021 को प्रगती नगर दीपका स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रस्तावित उद्यान में युवा कांग्रेस जिला कोरबा उपाध्यक्ष भरत मिश्रा के नेतृत्व मे संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित ब्लाक कोंग्रेस कमेटी के सह सचिव जुनैद अख्तर, युवा कांग्रेस,जिला महासचिव तारकेश्वर मिश्रा,सोनू खान,रोशन निर्मलकर,फैयाज अंसारी (उपाध्यक्ष, युथ कोंग्रेस छ ग आईं टी सेल), नोभित साहू (अध्यक्ष,युथ कोंग्रेस ब्लाक दीपका),खगेश बरेठ (अध्यक्ष,युथ इंटक ब्लाक दीपका) युथ कोंग्रेस कार्यकर्ता अविनाश यादव,विकाश राजपूत,जानू खान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।