महिला खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने आदिवासी विकासखण्ड नगरी में 24 नवंबर को विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित...

नगरी-धमतरी :- वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में दिनांक 24 नवम्बर 2021 को प्रातः 8:00 बजे से विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय सुखराम नागे स्नातकोत्तर महाविद्यालय (छिपली) नगरी में किया गया है | विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया की छात्राओं एवं युवतियों में खेल के प्रति रूचि उत्पन्न करने एवं महिला खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से 24 नवम्बर 2021 को आयोजित विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में हाईस्कूल एवं उ.मा.वि. में अध्ययनरत छात्राएं एवं अन्य युवतियां,महिलाएं जिनकी आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, वे महिला खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिता- एथलेटिक्स 100मी.,200मी.,400मी.,800मी.1500मी.,3000मी. की प्रतियोगिता में भाग ले सकते है तथा 4x100 एवं 4x400 रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद,भाला फेंक,गोला फेंक, कबड्डी-53 कि.ग्रा.स्तर, रस्सा-कसी 400 कि.ग्रा. फुटबॉल,हैंडबॉल,वालीबॉल, प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे | विकासखंड के चयनित महिला खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी द्वारा आयोजित किये जा रहे जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे | बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के सुचारू क्रियान्वयन हेतु विकासखंड नगरी के विभिन्न संस्था प्रमुखों तथा खेल प्रभारियों एवं व्यायाम अनुदेशकों को दायित्व सौंपा है |