गौठान में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मोहित राम केरकेट्टा पालतानाखार

कोरबा/ पाली :- दिनांक 05 11 21 को पाली ताना खार विधायक जी अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत सबसे पहले ग्राम निरधी के गौठान में राज्य सरकार की मंशा अनुरूप गोवर्धन पूजाकर कार्यक्रम की शुरुआत किये। तत पश्चात ग्राम पंचायत केराझरीया के गौठान में गोवर्द्धन पूजाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किये

तत पश्चात ग्राम पंचायत रजकम्मा में यादव समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तत पश्चात विधायक जी ग्राम पंचायत कापू बहरा में गोवर्धन पूजा पर्व को गौठान दिवस के रूप में मनाए जाने का आह्वान कर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की संदेश को सुनाये कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशांत मिश्रा जी गौ सेवा आयोग के सदस्य नवीन सिंह दुलेश्वरी सिदार जी गणराज कंवर नवीन सिंह उपाध्यक्ष शैलेश सिंह अनिल परिहार सुरेश गुप्ता जी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राठौर जी उपस्थित रहे।तथा पोंडी उपरोड़ा ब्लॉग से जिला पंचायत सदस्य श्रीमति प्रीति कंवर जी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पेन्द्रों जी जनपद सदस्य प्रदीप जायसवाल जी पोंडी उपरोड़ा मुखय कार्यपालन अधिकारी शर्मा जी डी डी ए अनिल शुक्ला जी समस्त अधिकारी एवम कर्मचारी गण तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।