पी.बी.सी.आर्मर केबल चोरी करने वाले आरोपी को मानिकपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

दिनांक 31.10.2021 को प्रार्थी एस.ई.सी.एल. सुरक्षा सहा0सुरक्षा उप निरीक्षक
मानिकपुर एस.ई.सी.एल. खदान में तैनात है जो इस वक्त चौकी उपस्थित आकर खान प्रबंधक एस.ई.सी.एल. मानिकपुर मोह0 इस्माईल कुरैशी के द्वारा जारी किया गया लिखित शिकायत लाकर पेश किया गया कि रात्रि दिनांक 30.10.2021 के रात्रि 11:30 से दिनांक 31.10.2021 के सुबह 8:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर के द्वारा एस.ई.सी.एल. मानिकपुर कॉलरी से डी.ई.टी.पी.प्लांट से 3 कोर पी.बी.सी. आर्मर केबल 35 Sqmm 15 मीटर लम्बाई का एवं 3 कोर 6 Sqmm पी.बी.सी. आर्मर केबल 50 मीटर कीमती लगभग 20,645 रू. (बीस हजार छ: सौ पैतालीस रूपये) को काटकर चोरी कर ले गये है।

प्रार्थी की सूचना पर अपराध 1031/ 2021 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. कायम की गयी, घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, अधिकारियों के दिशा निर्देश पर तत्काल टीम तैयार कर माल मुलजिम की पतासाजी हेतु रवाना किया गया दौरान विवेचना जरिये मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुआ कि डिपरापारा मानिकपुर के तीन संदेही लड़के लकेश्वर, विष्णु कुमार एवं विजय कुमार देर रात घटना स्थल के आसपास देखे गये है सूचना पर संदेहीयों का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया संदेहियों को चौकी तलब कर कड़ाई से पूछताछ की गयी जो घटना स्थल में देर रात घुसकर एक्सल ब्लेड के मद्द से चोरी करना,आपस में बंटवारा करना स्वीकार किया गया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 11 किलो 500 ग्राम तांबे का तार जुमला कीमती 7,100 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।चोरी की गुत्थी सुलझाने में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल, अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, के मार्गदर्शन पर एवं नगर निरीक्षक श्री सनत सोनवानी महोदय के दिशा निर्देश पर स0उ0नि0 विभव तिवारी,प्रधान आर0 199 संतोष सिंह, आर0 811 आलोक टोप्पो, आर0 881 जय प्रकाश यादव, आर0 405 गोपीराम दिव्य, आर0 441 हेराम चौहान का महत्वपूर्ण भूमिका रही।