आईकॉनिक लीडरशिप अवार्ड 2022 से सम्मानित होंगे डॉ संजय गुप्ता....
⭕ 25 जून 2022 को दिल्ली के होटल रेडिसन में गरिमामयी समारोह में सम्मानित किए जाएंगे डॉ. संजय गुप्ता....
⭕ शिक्षा एवं नेतृत्व क्षमता में विशिष्ट योगदान हेतु प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता होंगे सम्मानित...
⭕ मिनिस्ट्री ऑफ आयुष स्किल इंडिया,सदगुरु, एनएसडीसी स्किल इंडिया, एनबीटी इत्यादि ख्यातिलब्ध संस्थाओं के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह के साक्षी बन सम्मानित होंगे डॉ. संजय गुप्ता...
कोरबा :-- नेतृत्व शब्द भले ही पढ़ने में आसान लगे परंतु इस शब्द का महत्व वही बता सकता है जिसने किसी जिम्मेदारी को बड़ी कुशलता से निभाया हो। यदि हमें नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो तो हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता उसे पूरी ईमानदारी से वहां करने की होती है।ईश्वर हर किसी को इस गुण से नहीं नवाजता है। इतिहास गवाह है की जिसे भी यदि यह अवसर मिला और उसने यदि पूरी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया तो ऐसे नेतृत्व कर्ताओं का नाम हमेशा के लिए याद किया जाता रहा है । रही बात विद्यालय जैसी पवित्र व चुनौतियों से भरे संस्था के नेतृत्व की तो इस कार्य को वही बखूबी कर सकता है जिसमें धैर्य, कुशलता, अनुभव, ज्ञान, जिम्मेदारी, ईमानदारी, सामंजस्य, अनुशासन तथा दूरदृष्टि जैसे गुण हों। विद्यालय का संचालन एक ऐसा विषेष कार्य हैं जिसमें अथक परिश्रम एवं कुशल अनुभव की आवश्यकता होती है। विद्यालय में सभी कर्मचारियों के साथ तालमेल कायम रखते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्ग प्रषस्त करने का कार्य केवल वही प्राचार्य कर सकता है जिसमें ज्ञान; अनुभव; धैर्य एवं प्रबंधकीय गुण मौजूद हों।

शिक्षा के शक्षेत्र में अपना सर्वस्व न्योछावर कर स्कूल एवं विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य के कार्य करना विद्यालय संचालक का परम दायित्व होता है। प्राचार्य जो अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से विद्यालय को तरक्की के राह पर ले जाता है। ऐसे ही ऊर्जावान एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी डॉ. संजय गुप्ता जो कि वर्तमान में इंडस पब्लिक स्कूल में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवा दे रहें। यही वजह है कि इस वर्ष पुनः सी ई डी फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में विषिष्ट योगदान एवं इस विशिष्ट प्रबंध के कार्य एवं कुशल संस्था का संचालन करने के लिए डॉ. संजय गुप्ता जी को आईकॉनिक लीडरशिप अवार्ड 2022 से सम्मांनित किया जा रहा है।
विगत 35 वर्षों से शिक्षाक जगत को अपनी सेवा देते हुए डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य-इंडस पब्लिक स्कूल दीपका) ने अपना सर्वस्व विद्यार्थियों के लिए समर्पित करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।
डॉ. संजय गुप्ता को यह सम्मान 25 जून 2022 को राजधानी दिल्ली स्थित द्वारका के होटल रेडिसन में आयोजन समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न ख्यातिलब्ध व नामचीन हस्ती मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर अपने अभिव्यक्ति जाहिर करते हुए डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि मैं सी ई डी फाउंडेशन एवं उसकी टीम को दिल से धन्यवाद देता हुँ। विद्यालय का संचालन एवं बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु अथवा नये आवाम तलाशना निःसंदेह काफी कठिन कार्य है। परंतु मैं अपनी पुरी निष्ठा एवं लगन से इस कार्य में लगा रहुँगा। मेरी जिंदगी का एक ही उद्देश्य है सीखना एवं सिखाना एवं विद्यार्थियों को सतत रूप से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना। आजीवन जनसामान्य हेतु तथा विद्यालय के बच्चों सहित कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी हेतु समर्पण भाव से कार्य करता रहूंगा। संस्था के संचालन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियों के लिए भी तैयार रहूंगा तथा बेहतर से भी बेहतर करने की कोशिश करता रहूंगा।
डॉ. संजय गुप्ता का आइकॉनिक लीडरशिप अवार्ड हेतु चयनित किए जाने पर इंडस विद्यालय परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इससे पहले भी डॉ. संजय गुप्ता विभिन्न से नवाजे गए हैं। साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर वर्ष समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. संजय गुप्ता को सम्मानित किया जाता रहा है।