जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के नेतृत्व में नव संकल्प शिविर का सफल आयोजन ...
राजनांदगांव :-- जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नव संकल्प शिविर का सफल आयोजन राजनांदगांव के उदयाचल भलन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत से किया गया। संकल्प शिविर में स्वागत भाषण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने दिया। पद्म सिंह कोठारी ने अपने स्वागत भाषण में संबोधित करते हुए,कहा 80 वर्ष पहले वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था ।। साल 2022 में देश का नारा है, भारत जोड़ो यही है,नव संकल्प साथ ही कार्यकर्ताओ को रीढ़ की हड्डी बताते हुए, संगठन को और भी मजबूत करने की बात कही।।

वही छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने की बात कही। संकल्प शिविर के प्रमुख मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के आस्था, निष्ठा एवं अनुशासन की शपथ जिला अध्यक श्री कोठारी ने दिलाई। जिला कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया ने राजनीति का मुख्य उद्देश्य सेवा है,कहते हुए जनता से जुड़े जनहित के मुद्दे पर कार्य करने की बात कही। उदयपुर संकल्प शिविर में लिये महवपूर्ण निर्णय से अवगत करते हुए, सिसोदिया ने कहा दलितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को न्याय संगत और निष्पक्ष प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए, 50 प्रतिशत पदाधिकारी कांग्रेस कार्यसमिति में 50 वर्ष से कम आयु के होंगे, एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन किया जाना चाहिए,

एक परिवार एक टिकट के सिद्धांत को भी सुनिश्चित किया जाए, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सभी रिक्त पदों को आगामी 90 से 180 दिनों के भीतर भरा जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू ने कृषि संबंधित विषय, विधायक खुज्जी छन्नी साहू पदयात्रा संबंधित विषय, विधायक खैरागढ़ यशोदा वर्मा सामाजिक न्याय संबंधित विषय, मानपुर-मोहला विधायक इंद्रसाह मंडावी संगठन संबंधित विषय, विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल युवा संबंधित विषय, महापौर हेमा देशमुख महिला सशक्तिकरण संबंधित विषय, कांग्रेस महामंत्री संजय जैन आर्थिक संबंधित विषय में अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ कांग्रेस पूर्व मंत्री नेता धनेश पटीला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशन खंडेलवाल,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शाहिद भाई, तेज कुवर नेताम, राम छतरी चंद्रवंशी, पूर्व विधायक भोलाराम साहू अनिल मानिकपुरी, कोमल साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार जिला कांग्रेस महामंत्री पंकज बांधव ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने किया। उक्त कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के कोने कोने से आमंत्रित कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के पश्चात किया गया।।
यतेन्द्र जीत सिंह"छोटू",खैैरागढ, जिला - खैैरागढ(छग) 09425566035,06264569376...