21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शालू यादव का चयन...
कोरबा/बालकों :- 21 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर दिनांक 3/10/21 को आयोजित होने वाली है जिसमें 14 वर्षीय हॉकी बालिका में कोरबा जिला के और मिनीमाता उच्च माध्यमिक विद्यालय बाल्को की छात्रा शालू यादव का चयन हुआ है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी, जिला खेल अधिकारी आर.के साहू, विकास खंड अधिकारी के.आर. टंडन, सहायक विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती सावित्री जयसवाल ने आशीर्वाद दिया। सुश्री शालू यादव के राज्य स्तर पर चयन होने पर मिनीमाता कल्याण शिक्षण समिति के द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर कल्याण शिक्षक समिति के सचिव दुष्यंत शर्मा, गिरीश शर्मा, एवं प्राचार्य भूजेद्र सिंह, आर एस प्रधान प्रधान, केशव कुर्रे, कोच गोपालदास महंत एवं समस्त स्टाफ गण उपस्थित थे।