सेवा जतन सरोकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार - कांग्रेस
मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब महिलाओं ने आरती उतार कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
विधानसभा उपचुनाव मे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार 09अप्रैल को अपने धुआंधार चुनावी प्रचार के अंतिम दिन छुईखदान नगरपंचायत क्षेत्र से खैरागढ़ तक ऐतिहासिक जनसैलाब के बीच प्रारंभ की, रोड शो....इस रोड शो मे जनसैलाब उमड पडा।।

खैरागढ :-- विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने खैरागढ़ को जिला बनाने का जो मास्टर स्ट्रोक खेला है, उसका असर पूर विधानसभा क्षेत्र में साफ नजर आ रहा है, और आज मुख्यमंत्री के रोड शो में स्वस्फूर्त आम जनता ने अपनी सहभागिता निभाते हुए छत्तीसगढ़ की जनहित सरकार को अपना जन समर्थन देने शानदार प्रदर्शन दर्ज कर दिया है जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छुईखदान मे रोड शो के बाद संगीत नगरी पहुचे,जहाँ उन्होने वार्ड नं.20 खम्हरिया वार्ड से रोड शो की शुरुआत की,खम्हरिया वार्ड बाईपास पहुचने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष भिखमचंद छाजेड़,,धर्मेंद्र यादव, नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा,जितेंद्र सिंह गौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।अपने चुनावी वाहन खुली जीप में सवार होकर कांंग्रेस प्रत्याशी यशोदा निलाबंर वर्मा को साथ लेकर आम जनता से मिलने निकले,वार्ड नं. 20 खम्हरिया के पार्षद दिलीप लहरे ने वार्डवासियों सहित भूपेश बघेल का स्वागत किया, रास्ते भर विशाल जनसमूह आरती की थाली और गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत तिलक अभिषेक किया।। गौरवपथ गंजीपारा चौक पर कांंग्रेस नेता यतेन्द्र जीत सिंह, युवक कांंग्रेस के जिला महासचिव राजा सोलंकी,विधानसभा युवक कांंग्रेस के महासचिव नदिम मेमन,अलपसंख्यक के शहर अध्यक्ष आमिन खान, रिजवान सोलंकी ने जोरदार स्वागत किया। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहृदयता से अपने वाहन से उतर कर भी माताओ बहनों का अभिवादन एवं श्रीफल स्वीकार किया एवं नन्हे बच्चों को लाड़ दुलार करते हुए ।। अपनी गोदी में उठाने से भी नहीं चूके।।वही रोड शो.जब नगर की ओर बडी तो एक बालिका ने अपने घर के छत पर खडे होकर,अपने हाथों मे पोस्टर लिए हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने का इंतजार करती रही,जैसे ही मुख्यमंत्री उस युवती के घर के सामने पहुंची,उसने अपने हाथ मे रखे पोस्टर को उनको दिखाया, जिसमे लिखा था,17अप्रैल को खैरागढ जिला बनही न कका .... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले,नोनी चिंता झन कर ...कका अउ कांंग्रेस के वादा...नइ टूटेए।।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने खैरागढ़ एवं छुईखदान के 4835 भूमिहीनो को भूमिहीन किसान नया योजना के तहत ₹96 लाख 70 हजार की राशि वितरित की है इसी तरह सुराजी गांव योजना मनरेगा में 7000 कार्यों की स्वीकृति के साथ 43 लाख मानव कार्य दिवस अर्जित किए हैं। कोरोना से खैरागढ़ ब्लॉक के 172 व छुईखदान ब्लॉक के 61 कुल 233 परिवार के मुखिया के निधन पर 11 लाख 65 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान कर उनके आंसू पोंछ कर सहारा बनने का काम किया है खैरागढ़ में 206 और छुईखदान में 219 हितग्राहियों को 1163. 5 9 एकड़ भूमि में वन अधिकार पट्टा प्रदान करना इसी प्रकार खैरागढ़ व छुईखदान के 30 धान खरीदी केंद्र मे 34229 कृषकों के 14 लाख 47 हजार 127.60 क्विंटल धान की खरीदी कर उन्हें 28.1898 करोड़ का भुगतान कर छत्तीसगढ़ ने अपना राजधर्म निभाया है वही सिद्ध बाबा जलाशय की स्वीकृति प्रदान कर सिंचाई के लिए एक बड़ी योजना की सौगात दी है

आने वाले दिनों में खैरागढ़ जिला बनने के बाद साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र में तहसील की स्थापना एवं जालबांधा क्षेत्र में उप तहसील की स्थापना बैताल रानी, मंडी खोल गुफा को पर्यटन का दर्जा दिला कर स्थानीय निवासियों के आय के स्रोत को बढ़ाने का संकल्प जो छ ग सरकार ली है इस सब को देखते हुए क्षेत्र की जनता कांग्रेस सरकार के साथ होकर उनके पक्ष में मतदान करने की मानसिकता बना ली है और आज भूपेश बघेल जी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब इसका जीता जागता उदाहरण है भूपेश बघेल जी के साथ उनके वाहन में चुनाव संचालक ताम्रध्वज साहू एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत जी भगत सवार थे और इन त्रिदेव की जोड़ी भाजपा को चुनाव में पटखनी देने की कांग्रेस की रणनीति सफल नजर आ रही है,यह सब जनहितैषी कांग्रेस सरकार के कार्यों का परिणाम है।।
यतेन्द्र जीत सिंह",छोटू",खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव(छग)
09425566035,06264569376..