पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, घरेलू सामान एवं आवश्यक सामग्री में लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा 05 अप्रैल को टी.पी. नगर कोरबा में धरना प्रदर्शन...
कोरबा :-- ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर / ग्रामीण ) द्वारा 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे, टी पी नगर चौक में,महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्र की मोदी और भाजपा जनित सरकार की असफल आर्थिक नीति, पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमते और महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में कटघोरा, रामपुर, पाली-तानाखार एवं कोरबा विधानसभा के सभी ब्लॉकों से कांग्रेसजन शामिल होंगे। शहर अध्यक्ष सपना चौहान एवं गामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’’ अंतर्गत धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध किया जाएगा। अध्यक्ष द्वय ने बताया कि पेट्रोल-डीजल और गैस महंगाई की बुनियाद है, क्योकि वस्तुओ का ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियों से होती है, किन्तु केंद्र सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है ,उसे जनता से कोई सरोकार नही है। नरेंद्र मोदी और भाजपा का मानना है कि चुनाव जीतना ही श्रेष्ठता की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अपने कर्तव्यबोध से परे है और केवल उद्योगपतियों की उंगलियों में नाच रहे है जबकि गरीब जनता का जीना दुश्वार हो रहा है। अध्यक्ष द्वय ने कहा कि कांग्रेस ने एक सजग प्रहरी के रूप में देश की जनता को जगाया और आज़ादी दिलाई है। जनता के हित की संरक्षण के लिए सड़क से सदन तक लड़ने की बीड़ा उठाया है।


कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, शहर विधायक एवं राजस्व मंत्री, पाली-तानाखार एवं कटघोरा विधायक, महापौर, सभापति, रामपुर के पूर्व विधायक, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, ज़िला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत के पार्षदगण, ज़िला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी, सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एल्डरमेन, सेवादल, महिला कांग्रेस, इंटक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आईटी सेल, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता सादर आमंत्रित है।