देवव्रत सिंह के 15 से अधिक समर्थकों ने कांग्रेस का दामन थामा लगातार कांग्रेस प्रदेश का सिलसिला जारी....
दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के समर्थको के कांप्रेस प्रवेश से होगा कांप्रेस को फायदा.....
खैरागढ :-- आगामी 12 अप्रैल को विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए, दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के गृहग्राम उदयपुर में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।।जिसे खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन पूर्व विधायक गिरवर जंघेल जनपद उपाध्यक्ष ललित महोबिया सभापति व जनपद सदस्य गुलशन तिवारी के कर कमलों से कार्यालय का उद्घाटन हुआ,सभापति गुलशन तिवारी के नेतृत्व में ग्राम खैरी व खबरी दरबार के 15 से अधिक जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा कार्यकर्ताओं से बात करने पर बताया गया कि हमारे दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह हमेशा कॉंग्रेस सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ कांग्रेस सरकार से तालमेल बनाकर क्षेत्र में विकास कर रहे थे । आज छुईखदान से लेकर दनिया की सड़क हो या सिद्ध बाबा जलाशय हो पूरे क्षेत्र में नहरों का विस्तार वह प्रत्येक गांव में विकास हुआ है, हमेशा कांग्रेस की रीति नीति से हमारे दिवंगत विधायक सिंह प्रभावित थे । वह हमेशा कांग्रेस में जाने की बात कहते आ रहे थे । उनकी बातों को ध्यान को रखते हुए दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के समर्थक ने खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के समक्ष कांग्रेश का दामन थामा कांग्रेस का दामन थामने वालों में प्रमुख रूप से दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के विधायक प्रतिनिधि धनसिंह जंघेल ग्राम खैरी के सरपंच दवाराम सोरी मुख्य रणनीतिकार केदार बीसऊहा खान बशीर खान सफतईदिन संतराम लोधी त्रिवेश जंघेल के साथ 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा गिरीश देवांगन ने वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत जंघेल व शिवनंदन

दशरिया को गमछा भेंट कर सम्मानित किया कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभा रमेश साहू डोंगरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष नरेंद् वर्मा कपीनाथ महोबिया प्रमोद सिंह ठाकुर हेमंत वैष्णव विकेश धुर्वे लोकेश्वर चंदेल सनतसिंहा नायडू राम धुर्वे देवेन्द्र जंघेल महंगू राम जंघेल गोविंद जंघेल नंदूराम जंघेल पवन जंघेल व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
चुनावी सरगर्मी हुई तेज
खैरागढ : दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के गृह ग्राम उदयपुर में लगातार नेताओं का आना जाना लगा हुआ है।। इसी क्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान भी उदयपुर पहुंचे व जनता से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र की समस्या से अवगत हुए कांग्रेसी नेताओं के पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी समर्थित लोग उदयपुर पहुंचे उदयपुर क्षेत्र से कांग्रेश लगातार हमेशा लिड करती आई है ।। पिछले चुनाव में दिवंगत राछा देवव्रत सिंह के जोगी कांग्रेस में जाने की वजह से उदयपुर जोन में जोगी कांग्रेश ने 1200 से अधिक वोटों से बढ़त बनाई थी ।। अब जोगी कांग्रेस के समर्थक लगातार कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं।। जो दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के कट्टर समर्थक है।। इस बार भी कांग्रेसी वोटों को साधने ततके लिए नेताओं के द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है कांग्रेसी नेताओं के पहुंचने पर क्षेत्र की जनता से अपार समर्थन मिल रहा है।। यतेंद्र जीत सिंह"छोटू",खैरागढ, जिला-राजनांदगांव,