अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया...
जांजगीर-चांपा :-- प्रार्थीयाँ थाना उपस्थित आकर लिखीत रिपोर्ट
दर्ज कराई कि उसके पति का बड़ा भाई विष्णु उर्फ विश्वनाथ प्रजापति दिनांक 22.09.2021 केज्ञ13:30 बजे एंव 08.03.22 के 14:00 बजे दोपहर को पीडीता के साथ जबरन डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया है,

कि रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्र. 51/2022 धारा 376,506,450 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी वरिठ अधिकारियों को सूचित करने पर पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा डॉ. अभिषेक पल्लव, (भा.पु.से.) के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी (रा.पु.से.) व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चांपा पदमश्री तवंर (रा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विष्णु उर्फ विश्वनाथ प्रजापति पिता समारू प्रजापति उम्र 37 वर्ष ग्राम अफरीद थाना सारागांव को पता तलाश कर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार करने व आरोपी विष्णु उर्फ विश्वनाथ प्रजापति के विरुद्ध धारा सबूत पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 30.03.2022 को विधिवत गिरफ्तर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारागांव उप निरी. सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक 939 यशवंत राठौर, म.प्र.आर. 373 पुषा साहू आरक्षक 815 अश्वनी राठौर, आर. 861 कैलाश चंद्रा आर. 839 किशन बरेठ, म.आर. 760 हेमलता राठौर एव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।