भाजपा से 5वीं बार विधायक प्रत्याशी बने कोमल जंघेल प्रचार में जुटे गए....
ख़ैरागढ़ :-- विधानसभा के उपचुनाव के लिए प्रचार - प्रसार को लेकर भाजपा से 5वी बार विधायक प्रत्यासी बने कोमल जंघेल ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं और क्षेत्र मे डोर-टू-डोर संपर्क कर प्रचार में जुटे हैं। सुबह से लेकर शाम तक कोमल जंघेल की यही दिनचर्या है। हालांकि, भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जंघेल के प्रचार- प्रसार कर रहे हैं और पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ही पदाधिकारी भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और इस विधानसभा के उपचुनाव में अपने पार्टी को जिताने जी तोड मेहनत कर रहे है।।

कोमल जंघेल ने भाजपा शासन के पंद्रह साल के शासन मे हुए, विकास कार्यों को जनता जनार्दन को बता रहे है।।जिसमे वन क्षेत्र को रमन शासन काल के द्वारा बैताल रानी घाटी के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया गया,

वही साल्हेवारा क्षेत्र में कॉलेज निर्माण कार्य सहित, उन्होने बताया की डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजनो का लाभ मिलता था।। इस पर चर्चा किये,जहाँ मध्यप्रदेश सीमा के पार केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा, पर छत्तीसगढ़ में गरीबों को इन सब.से वंचितों को इस योजनाओं का लाभ राज्य शासन की नीतियों की वहज से नही मिल पा रहा है।।इस मुद्दे पर वनांचल क्षेत्र में जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा ।।।
यतेंद्रजीत सिंह "छोटू" खैरागढ, जिला- राजनांदगांव(छग) ।।