आलाकमान के आदेश के बाद कांग्रेस के प्रचार-प्रसार में निकलेंगी : पद्मादेवी सिंह
खैरागढ़ :-- विधानसभा उप चुनाव में टिकट की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा हो रहा है। अन्य दलों के नेताओं के आने की संभावना है। कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा नीलाबंर वर्मा को टिकट दिया है वहीं भाजपा ने पीछले 4 वर्षो से भाजपा उम्मीदवार रहे कोमल जंघेल को 5 वीं बार उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस में टिकट के दौड़ में पद्मादेवी सिंह भी शामिल रही। कल वेब न्यूज पर खबर आया 28 मार्च के बाद पद्मा सिंह दोनों बच्चों राजा आर्यव्रत और शताक्षीदेवी सिंह के साथ कांग्रेस प्रचार में निकलेंगी।

दो दिन पूर्व दिवंगत राजा देवव्रत के कुछ समर्थक व रणनीति सीएम के नजदीकी खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन व प्रभारी प्रदेश महामंत्री रवि घोष की अगुवाई मे सीएम हाऊस मे सीएम भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किये और बैठक में शामिल हो रहे हैं,लेकिन संगठन स्तर पर उन लोगो को कोई जिम्मेदारी अभी नही मिली है।।पद्मादेवी सिंह ने उक्त वेब न्यूज में पब्लिस हुए खबर का पी.न्यूज से बातचीत में खंडन करते कहा, कि हम अभी व्यथित हैं।।बच्चों के एग्जाम है हालांकि अलग अलग दल के लोगों ने हमसे बात की लेकिन हम कांग्रेसी हैं।।इसलिए हमने कोई प्रतिक्रिया किसी अन्य को नही दिया।।हम बच्चों के साथ खुश हैं।आलाकमान के आदेश पर ही हम काम करेंगे।।आलाकमान का जो आदेश होगा हमे मान्य होगा।।
यतेन्द्र जीत सिंह -छोटू खैरागढ़