90 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुन्दर सिंह राठिया को डिजिटल सदस्य बनाकर श्रीफल एवं शाॅल से सम्मानित किया गया....
कोरबा :-- कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अन्तर्गत ग्राम सोनपुरी,चुईया,अजगरबहार,गढउपरोडा,डीडासराई,ग्राम पंचायत देवपहरी मे वृहद स्तर पर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया गया तथा ग्राम डीडासराई मे 90 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुन्दर सिंह राठिया एवं महिला वरिष्ठ कार्यकर्ता तीज कुमारी एवं गढउपरोडा के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी फलहरी सिंह गोढ को डिजिटल सदस्य बना कर श्रीफल एवं शाॅल से सम्मानित किया कार्यक्रम मे उपस्थित युवा कार्यकर्ता डिजिटल सदस्यता के लिए इनरोलर बनाया गया

छत्तीसगढ की लोकप्रिय सरकार की मुखिया भूपेश बघेल द्वारा चलाऐ जा रहे विभिन्न कार्य योजनाओ की जानकारी जो आम वनवंशी कृषिको एवं नवयुवको और महिलाओ के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी एवं प्रकाशित किताबों का वितरण एवं कांग्रेस के कार्यक्रम की जानकारी दी गई

इन कार्यक्रम मे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक फूलसिंह राठिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रमो मे कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल शमिल हुए और कांग्रेस कार्यकर्ता से आव्हान किया की वन क्षेत्र मे रहने वाले अंतिम छोर तक के लोगो को कांग्रेस का सदस्य बनाने के लिए घर-घर पहुंच कर सदस्य बनाने का आव्हान किया ग्रामीणो मे प्रमुख रूप से मदन दास,अमीत कुमार,ठाकुर राठिया,बाल कुमारी,टकेश्वर राठिया,वृन्दा बाई,दिलीप कंवर,जगलाल राठिया साधु,छतराम,शरद कुमार,महेन्द्र तंवर,लवभूषण प्रताप सिंह,अतीप कुमार,ईश्वर सिंह,भरत राठिया,बहरतीन बाई,लुकेश्वर,राजाराम,भूकम्प सिंह नेपाल चन्द्रा,सरपंच संत बाई राठिया ग्राम पंचायत गढ़उपरोडा,रामपाल,मीना बाई,अशीला,रामप्रसाद महंत घनश्याम महंत,बंशी महंत,सुरीत सिंह,संतराम,भरत सिंह राठिया,प्रेम राठिया,लक्ष्मी नारायण,देवनारायण,खिलावन,जयराम दास,राजकुमार,परमेश्वर,सुखराम दास प्रवीण ओगरे,दिनेश देवांगन उपस्थित थे।