थानों में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क के महिला अधि/कर्म को जुपिटर स्कूटी वितरण....
थानों में कार्यरत् महिला हेल्प डेस्क के महिला अधि/कर्म को जुपिटर स्कूटी वितरण कार्यक्रम श्रीमान् पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार (प्रार्थी) पीड़ित महिलाओं के लिए थाना/चौकी में महिला हेल्प डेस्क का बनाया गया है।

जिसमें महिलाओं की समस्यों महिला संबधि समस्याओं एवं शिकायतों का महिला पुलिस अधि/कर्म0 द्वारा विधिवत् को थाना/चौकी प्रभारी के माध्यम से निराकरण किया जा रहा है।

महिला पुलिस अधि/कर्म० की ड्यूटी आवागमन सुविधा हेतु छ0ग0शासन द्वारा जिला जांजगीर-चाम्पा के थाना बलौदा, मुलमुला, जांजगीर, नवागढ़,पामगढ़, चाम्पा, बाराद्वार, सक्ति, मालखरौदा, डभरा, शिवरीनारायण सभी को 01-01 नग कुल 11 नग टी0वी0एस0 जुपिटर स्कूटी आबंटित किया गया है।

उपरोक्त स्कूटी को पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (भा.पू.से.) के द्वारा थाना के महिला हेल्प डेस्क में कार्यरत् महिला कर्म० को आज दिनांक 24.09.2021 को वितरण किया गया है।

वितरण कार्यक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री निकोलस खलखो, SDOP श्रीमती दिनेश्वरी नंद, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा पुलिस लाईन, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चौधरी, निरीक्षक श्री उमेश साहू थाना प्रभारी जांजगीर एवं श्री कन्हैया लाल राठौर एमटीओ जांजगीर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।