खैरागढ़ उपचुनाव,भाजपा ने कसी कमर, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की मंडल प्रभारी और सहप्रभारीयो की घोषणा…
खैरागढ :-- दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ में उपचुनाव का ऐलान हो गया है, जिसके लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है।।कांग्रेस ने यशोदा वर्मा, तो बीजेपी ने कोमल जंघेल को उम्मीदवार बनाया है।।जेसीसीजे ने नरेंद्र सोनी पर भरोसा जताया है।। चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंडल प्रभारी और सहप्रभारी की घोषणा की है।।

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव को देखते हुए कमर कस ली है।।बीजेपी ने अपने बडे़ नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपते हुए मंडल प्रभारी और सहप्रभारी की घोषणा की है।।धरमलाल कौशिक को छुईखदान क्षेत्र का प्रभारी व सहप्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी व भूपेंद्र चवन्नी।। रायपुर शहर के विधायकव पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को खैरागढ़ शहर व सहप्रभारी केदारनाथ गुप्ता।। रायपुर ग्रामीण विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत को खैरागढ़ ग्रामीण का प्रभारी नरायण चंदेल व अनुराग सिंह देव ।। शिवरतन शर्मा को गंडई का प्रभारी,सहप्रभारी संजय श्रीवास्तव।।पूर्व विधायक व मंत्री केदार कश्यप को साल्हेवारा का प्रभारी बनाया गया है,सहप्रभारी किरण देव व विजय शर्मा।।
यतेन्द्र जीत सिंह,खैरागढ, जिला-राजनांदगांव(छग) ..