भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड,5वी बार बनाए गए प्रत्याशी...

खैरागढ :-- भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव मे फिर से पूर्व संसदीय सचिव व विधायक कोमल जंघेल पर दाव खेला है। भारी मशक्कत के बाद भाजपा ने कोमल जंघेल के नाम की घोषणा की है।कोमल जंघेल 5वी बार पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए हैं।जिसमे सन् 2007 के उपचुनाव में महल का वर्चस्व तोडते हुए,पहली बार विधानसभा मे प्रवेश किए थ।दूसरी बार 2009 के आम चुनाव मे कांग्रेस के मोतीलाल जंघेल से दूसरे बार जीते और 3रा चुनाव कांग्रेस के गिरवर जंघेल से हारे ,चौथा चुनाव जनता जोगी कांग्रेस के राजा देवव्रत सिंह से हारने के बाद ,राजा देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई, सीट से उपचुनाव में फिर भाग्य अजमा रहे है।देखना है की दोनो पार्टी कांग्रेस व भाजपा ने लोधी कार्ड खेला है।लेकिन कोमल के सामने अपने ही पार्टी के गुटबाजी से पहले निपटना होगा और उनके सामने कांग्रेस कि सत्ता सरकार भी खडी है।
यतेन्द्र जीत सिंह,खैरागढ, जिला-राजनांदगांव(छग) ..