शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी हुआ गिरफ्तार....
जांजगीर :-- दिनांक 07.03.2022 को प्रार्थिया ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामावतार बरेठ पिता भूरूवा राम बरेठ 30 साल साकिन रोहदी थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 ने प्रार्थिया से शादी करने का झाांसा देकर दैहिक शोषण किया और शादी करने से इंकार किया प्रार्थिया की रिर्पोट पर थाना जांजगीर में दिनांक 07.03.2022 को अपराध क्रमांक 164/2022 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था

प्रकरण की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक पल्लव (भा0पु0से0) जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0)के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने के दिये निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी (रा0पु0से0) जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0) एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर परमा ( रा0पु0से0) जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक उमेश साहू थाना प्रभारी जांजगीर के द्वारा टीम गठित किया गया तथा मुखबीर की सूचना पर आरोपी को आज दिनांक 21.03.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि कृष्ण कुमार कोशले, प्रआर अनिल द्विवेदी, आरक्षक रूपेश डहरिया थाना जांजगीर का सराहनीय भूमिका रही।