खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को विधायक बना कर खैरागढ़ के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी - प्रदेश अध्यक्ष मरकाम
खैरागढ :-- कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव की तारीख घोषित होने का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि हमारी चुनावी तैयारी पूरी है। पिछले तीन उप चुनावों की भांति पूरा भरोसा है कि हम खैरागढ़ उपचुनाव भी जीतेंगे। खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को यहां से विधायक बना कर खैरागढ़ के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बयांन जारी करके कहा है कि कांग्रेस पार्टी खैरागढ़ उपचुनाव में जाने के लिये अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी है। उपचुनाव में जनता को बताने के लिये अपनी सरकार के सवा तीन साल के काम और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाऐंड्रॉयड हैं। पिछले सवा तीन साल में कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में न सिर्फ जनकल्याणकारी योजनायें बनाई बल्कि उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन भी किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तीन साल में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा कर दिया है। भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया। सरकार किसानों को उनके धान की पूरी कीमत 2500 रू. दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की सहायता दी जा रही। राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के माध्यम से कृषि मजदूरों तथा पौनी पसारी करने वालों को सहायता दी जा रही है।
यतेन्द्रजीत सिंह खैरागढ,जिला: राजनांदगांव (छग) ..