50 किलो गांजा के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार.....
50 किलो गांजा के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार गांजा परिवहन करने वाला आई20 कार बरामद थाना जैजैपुर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी का सारंगढ़ पुलिस को भी थी तलाश जांजगीर चांपा जिले में अवैध गांजा, शराब,जुआ, सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही करने का वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार दिशा निर्देश प्राप्त होने पर जैजैपुर पुलिस द्वारा बड़े गांजा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए दिनांक 28.01.2022 को अत्यधिक मात्रा में गांजा परिवहन करने की मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी को सूचना के बारे में अवगत कराकर उनके

निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मो. तसलीम आरिफ के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जैजैपुर एसआई गोपाल सतपथी अपने हमराह टीम एवं गवाहों के साथ ग्राम चोरभटठी बंसुला मार्ग सोननदी पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी 1. हेमन्त कुमार चंद्रा पिता सुखनंदन चंद्रा उम्र 39 वर्ष साकिन बोड़सरा, 2. विक्रम चंद्रा पिता मनोहर लाल चंद्रा उम्र 25 वर्ष साकिन चोरभटठी, 3. ओमप्रकाश चंद्रा पिता हजारी लाल चंद्रा उम्र 24 वर्ष साकिन चोरभटठी, 4. राकेश चंद्रा पिता पुनीराम चंद्रा उम्र 30 वर्ष साकिन नवागांव थाना मालखरौदा को कार क्रमांक सीजी 11 एमबी 9539 में गांजा परिवहन करते पकडा गया एवं आरोपीगणों के कब्जे से

03 नग सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में 51 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 50 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,00,000/रू (तीन लाख रूपये) एवं एक पुराना इस्तेमाली हुंडई आई20 कार कमांक सीजी 11 एमबी 9539 कीमती 2,00,000/रू (दो लाख रूपये) कुल कीमत 5,00,000/रू (पांच लाख रूपये) को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट का घटित करना पाये जाने से दिनांक 28.01.2022 को विधिवत गिरफतार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। विदित हो कि दिनांक 29.12.2021 को थाना सारंगढ़ पुलिस द्वारा एक पीकप वाहन में भारी मात्रा में गांजा पकड़ाया था जिस मामले में आरोपी हेमन्त कुमार चंद्रा का सारंगढ़ पुलिस तलाश कर रही थी।थाना जैजैपुर में गांजा तस्करों के विरूद्ध अब तक का सबसे बड़ी कार्यवाही में निरीक्षक विनोद मण्डावी, निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक सनत मात्रे, सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार, सउनि रामप्रसाद बघेल, आर. देवनारायण चंद्रा, अश्वनी जायसवाल, कंचन सिदार, गोपेश्वर नेताम, राजेश यादव, शैलेन्द्र देवांगन,जयप्रकाश उरांव, नारायण भानू का विशेष योगदान रहा है।