आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस कार्यालय में किया जाएगा....
कोरबा :-- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 22 जनवरी दिन शनिवार को संध्या 04 बजे टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए नवनियुक्त लोकसभा अध्यक्ष पीयुष पाण्डेय ने बताया कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के अध्यक्षता में तथा श्रीमती अंबिका सिंह देव, विधायक गुलाब कमरो जी, मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर, विनय जायसवाल, के.के. धु्रव, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष सागर सोलंकी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान के विशिष्ट आतित्थ्य में शपत ग्रहण एवं पदभार कार्यक्रम आयोजित है।

उन्होने आगे बताया कि पीयुष पाण्डेय को कोरबा लोकसभा अध्यक्ष, फैयाज अंसारी जिला अध्यक्ष कोरबा शहर, तारकेश्वर मिश्रा जिला अध्यक्ष कोरबा ग्रामीण, मनराखन शर्मा जिला अध्यक्ष कोरिया, आमीर अली जिला अध्यक्ष गौरेला मरवाही, अमित सिंह विधानसभा अध्यक्ष कोरबा, शुभम शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष कटघोरा, सुनील गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष रामपुर, मेहुल यादव विधानसभा अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़, भारती सिदार विधानसभा अध्यक्ष पाली-तानाखार, विमल प्रसाद विधानसभा अध्यक्ष भरतपुर सोनहत, आशुतोष कुजुर विधानसभा अध्यक्ष बैकुण्ठपुर, ललन केंवट विधानसभा अध्यक्ष मरवाही नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।