अगले सात दिनों में लक्ष्य अनुसार पूरी होगी धान खरीदी....
केवल 12 हजार किसानों से दो लाख 91 हजार क्ंिवटल धान खरीदना बाकी...
अब तक 12 लाख 48 हजार 381 क्विंटल धान की खरीदी हुई अगले सात कार्य दिवस में लक्ष्य पूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार...
कोरबा :-- कोरबा जिले में एक दिसंबर 2021 से शुरू हुई धान खरीदी में अब तक 27 हजार 624 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर ली गई है। आज की स्थिति में जिले के केवल 12 हजार 848 पंजीकृत किसानों द्वारा धान बेचना बाकी है। जिले में 31 जनवरी 2022 की निर्धारित तिथि तक लक्ष्य अनुसार सभी 40 हजार 472 पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर समितियों में कर ली जायेगी। अगले शेष बचे सात कार्य दिवसों में लक्ष्य अनुसार धान खरीदी कर ली जायेगी। जिले में अब तक 27 हजार 624 किसानों का 242 करोड़ 18 लाख 82 हजार रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। जिले के किसानों से अब तक 12 लाख 48 हजार 381 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। इस वर्ष कोरबा जिले में पंजीकृत किसानों से लगभग 15 लाख 40 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से अगले सात दिनों में लगभग दो लाख 91 हजार क्विंटल धान 55 उपार्जन केन्द्रों में खरीदा जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्य योजना भी तैयार कर ली है।
