भारत सिंह को पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया...
कोरबा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग में हुई नियुक्तियां जिसमें भरत सिंह आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के पाली-तानाखार विधानसभा से अध्यक्ष बने

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता के भावनाओ के अनुरूप कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा के द्वारा कोरबा जिला कांग्रेस अंतर्गत आईटी सेल कांग्रेस कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा सज भारत सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उनसे मिडिया के द्वारा रूबरू होने पर उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया गया और बताया गया कि कांग्रेस पार्टी के रीति नीति और कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे सभी जनहित कार्यों को लोगो तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने मे मदद करने और कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूती प्रदान करने हर संभव प्रयास किया जाएगा।

भारत सिंह आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त होने पर पाली-तानाखार विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरी उत्साह है।