ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया...
कोरबा जिला के कटघोरा में फॉरेस्ट रेस्ट हाउस प्रांगण में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए,

जिले के पांचों ब्लॉक में अध्यक्षो का नियुक्ति किया गया जिसमें पाली ब्लॉक से अमूंद भारिया, पोडीऊरोड़ा ब्लॉक से नंद कुमार यादव, कटघोरा ब्लॉक से अरविंद शर्मा, करतला ब्लॉक से सरोज कुमार रात्रे, कोरबा ब्लॉक से दिब्येन्दु मृधा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया

प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे के द्वारा ब्लॉक अध्यक्षो को नियुक्ति पत्र जारी कर संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई,

साथ ही संगठन में निष्पक्ष एवं निस्वार्थ भाव के साथ काम करने को उत्साहित किया,

उन्होंने कहा कि आए दिन पत्रकारों के साथ जानलेवा हमला एवं फर्जी केसों में फंसाने की साजिश की जाती है इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए पत्रकार को संगठित होना आवश्यक है साथ ही हमारे संगठन द्वारा जन कल्याण के कार्य भी किए जाएंगे, तत्पश्चात इस गरिमामई कार्यक्रम में प्रदेश उपाअध्यक्ष विनोद जायसवाल को उनके उत्कृष्ट कार्य पर दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया जिस पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने तालियों से स्वागत किया, इस कार्यक्रम उपस्थित पत्रकार साथी निलेश यादव, इतवार सिह, अरविंद शर्मा, महेश दास महंत, प्रमोद दीवान, अशोक दीवान, राहुल सोनी, सुनील कुर्रे, संगम दुबे, राकेश कुमार, दशरथ कश्यप, मिथिलेश कुमार आयम, दिब्येन्दु मृधा, रामनारायण यादव, नंद कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, अमूंद भारिया, विनोद जायसवाल, गेंद पाल सिंह, उपस्थित रहे,