रायगढ़ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन स्टेशन चौक में किया गया...
रायगढ़ :-- रायगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला दहन स्टेशन चौक में किया गया।हाथों में पुतला लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से निकल कर नारेबाजी करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पहुंचे और वहां पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री के काफिले में सुरक्षा के लिए चूक हुई है वह काफी गंभीर विषय है यह जानबूझकर कराई गई चुक कांग्रेस की एक साजिश है। इसके विरोध पूर्व बाद कांग्रेस की पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया भाजयुमो इस कृत्य का पुरजोर विरोध करती है ऐसा पहले कभी भी हिंदुस्तान में देखने को नहीं मिला है।